फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A case has been registered against accused who misdeed girl on the pretext of marriage

GPM News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, सामने आए दो अलग-अलग मामले; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Apr 2025 03:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 03:07 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
A case has been registered against accused who misdeed girl on the pretext of marriage
पेंड्रा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ़ 376-IPC की धारा में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गावों में दो युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पहले मामले में आरोपी गोविंद सिंह ने एक विवाहित महिला (जो अपने पति से अलग रहती थी) से आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोपी गोविंद तीन साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब भी पीड़िता आरोपी को शादी के लिए बोलती तो आरोपी गोविंद टाल-मटोल करने लगता। आखिरकार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उसके साथ शादी नहीं करने वाला है तो उसने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में पीड़िता और आरोपी की जान-पहचान बीते दो से तीन साल से थी, लेकिन पिछले साल 2024 मे आरोपी वीरेंद्र सिंह ने शादी का झांसा देकर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लगातार जारी रहा, जब भी पीड़िता आरोपी वीरेंद्र को शादी के लिए बोलती तो आरोपी बात को टाल देता। आखिरकार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उससे शादी नहीं करने वाला है तो पीड़िता परिजनों के साथ पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पेंड्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही प्रकरणों में पीड़ितो की लिखित शिकायतों पर दोनो ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस मामले में ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल का कहना है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की विधिवत जांच भी पुलिस शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed