फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   800 kg of copper wire stolen after factory watchman held hostage; thieves flee with CCTV to destroy evidence

रायपुर: फैक्टरी में चौकीदार को बंधक बनाकर 800 किलो कॉपर वायर चोरी, सबूत मिटाने सीसीटीवी भी ले गए ले गए चोर

Thu, 22 Oct 2026 03:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

अमरनाथ इस्पात फैक्टरी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा और करीब 800 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए। सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

विज्ञापन
800 kg of copper wire stolen after factory watchman held hostage; thieves flee with CCTV to destroy evidence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के हीरापुर क्षेत्र स्थित अमरनाथ इस्पात फैक्टरी में देर रात चोरों के एक गिरोह ने धावा बोलकर करीब 800 किलो कॉपर वायर चुरा लिया। कबीर नगर थाना क्षेत्र में स्थित इस कारखाने में चोरों ने सुरक्षा में तैनात चौकीदार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। बदमाश रात लगभग एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। चोरी गए तांबे के तारों की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

वारदात के समय चोरों का गिरोह फैक्टरी में दाखिल हुआ और ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार को तुरंत पकड़ लिया। बदमाशों ने चौकीदार को बांधकर उसकी जमकर पिटाई की, ताकि वह कोई विरोध न कर सके और शोर न मचा पाए। इसके बाद आरोपियों ने कारखाने के भीतर रखे लगभग 800 किलो कॉपर वायर को औजारों से काटकर अलग किया। आरोपी देर रात करीब एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक यानी पूरे पांच घंटे तक फैक्टरी में मौजूद रहे और आसानी से चोरी करते रहे।

विज्ञापन

 

चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अपने खिलाफ सबूत मिटाने की कोशिश भी की। आरोपी फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले डीवीआर को भी उखाड़कर साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। कबीर नगर थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed