फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   6 people died in Biranpur!:This news viral on social media, Bemetara police told truth

'बिरनपुर में 6 लोगों की मौत'!: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबर, बेमेतरा पुलिस ने बताई क्या है सच्चाई

Tue, 11 Apr 2023 08:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिरनपुर हिंसा को लेकर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिरनपुर ग्राम में 6 लोगों की कथित मौत की खबर तेजी से फैलायी जा रही है। बेमेतरा जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि बिरनपुर में 6 लोगों की मौत की खबर पूरी तरह से अफवाह है। ऐसी खबरों पर लोग ध्यान न दें।

विज्ञापन
6 people died in Biranpur!:This news viral on social media, Bemetara police told truth
बिरनपुर में दो लोगों का मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिरनपुर हिंसा को लेकर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिरनपुर ग्राम में 6 लोगों की कथित मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बेमेतरा जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि बिरनपुर में 6 लोगों की मौत की खबर पूरी तरह से अफवाह है। लोग ऐसी खबरों पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा कि वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बिरनपुर में दो व्यक्तियों का शव बरामद कर कानूनी कार्रवाई की गई है। सत्यापन कराए जाने पर गांव से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन




सुरक्षा बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक 
ग्राम बीरनपुर खार में 11 अप्रैल को 2 अज्ञात शव बरामद किया गया था। पुलिस ने दोनों शवों का शिनाख्त कर लिया है। मृतक का नाम रहीम 55 साल और इदुल मोहम्मद उम्र 35 साल है। जो ग्राम बीरनपुर के निवासी हैं। दोनों पिता पुत्र थे। शाम को बिरनपुर के कब्रिस्तान में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन





इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रही। दोनों बकरी चराने और कृषि, मजदूरी का काम करते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 


यह भी पढ़ें: Bemetara Violence: बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या; हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख और नौकरी






वहीं पुलिस ने आम जानता से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी भ्रामक खबरों पर बिना सत्यापन के विश्वास ना करें और ना ही ऐसी भ्रामक खबरों को किसी अन्य व्यक्ति पर फॉरवर्ड करें। इस संबंध में रायपुर पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि इस तरह के अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।  


इधर, रायपुर में बलवा की साजिश!
दूसरी ओर बेमेतरा हिंसा को लेकर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान भाठागांव बस स्टैंड में कुछ लोगों ने बसों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध किया है। इसी तरह रायपुर के जय स्तंभ चौक में ज्यादा देर तक चक्काजाम कर यातायात बाधित करने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई थी। ऐसे काम करने वाले लोगों को भी पुलिस ने पहचान कर उनके विरुद्ध थाना गोल बाजार में अपराध दर्ज किया है। 




कई लोगों के खिलाफ एफआईआर 
मामले में कई बीजेपी नेता, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेता केदार गुप्ता, संजू नारायण सिंह,अमरजीत चावला, चंद्रशेखर वर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रदीप वाधवानी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और अमित साहू समेत सैकड़ों बजरंग दल, VHP और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गोलबाज़ारा थाने में मामला दर्ज किया गया है।




वहीं टिकरापारा में भाजपा कार्यकर्ता राजेश वैष्णव, किशोर, अजय, लव, अमित समेत अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जान से मारने की धमकी, रास्ता रोककर तोड़फोड़ और बलवा की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। चर्चा है कि कुल 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed