फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   50 lakh Dustbins missing in Raipur Municipal Corporation: BJP councilors alleagation

रायपुर नगर निगम में 50 लाख के डस्टबीन गायब!: पेयजल समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 May 2024 09:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 13 May 2024 09:33 PM IST
सार

Raipur Municipal Corporation news: बीजेपी पार्षद दल ने सोमवार को पेयजल की समस्या को लेकर रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोला।

विज्ञापन
50 lakh Dustbins missing in Raipur Municipal Corporation: BJP councilors alleagation
पेयजल समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों ने मेयर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Municipal Corporation news: बीजेपी पार्षद दल ने सोमवार को पेयजल की समस्या को लेकर रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोला। इस संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि करोड़ों रुपये के भुगतान के बावजूद अमृत मिशन योजना के तहत बिछाये गये पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अमृत मिशन का काम स्तरहीन है। जहां-जहां अमृत मिशन का कार्य हुआ है, वहां की जनता और जनप्रतिनिधि परेशान हैं। निगम  इस समस्या को दुरुस्त करें। ऐसा नहीं करने पर बीजेपी पार्षद दल आंदोलन करेगा। 

विज्ञापन


भाजपा पार्षद दल ने गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम की क्या तैयारी है, इस संबंध में जानकारी ली। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारी महापौर को गुमराह करते हैं और टैक्सपेयी जनता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। लोग अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित होते हैं। भीषण गर्मी में टैंकरों की संख्या पर्याप्त हो इसकी अभी से पूरी तैयारी कर ली जावे क्योंकि पिछले गर्मी में नगर निगम टैंकरों से जलापूर्ति में विफल रहा था। नेताप्रतिपक्ष ,उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बाद भी शहर की जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद दल ने महापौर से कहा कि लगभग 75 लाख रुपये डस्टबीन खरीदी के लिए स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से लगभग 50 लाख के डस्टबीन गायब हैं। इसे जमीन खा गई या फिर आसमान निगल गया है? पूर्ण भुगतान होने के बावजूद जनता को डस्टबीन नहीं बांटा गया है। डस्टबीन खरीदी के लिए गोडरीवाल प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड से तीन अलग-अलग किस्तों मे 48 लाख 98 हजार 656 रुपये का भुगतान भी हो चुका है। फिर भी डस्टबीन का वितरण आज पर्यन्त तक वार्डों में नही हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed