फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5 jawans injured in an encounter with Maoists in Chhattisgarh's Sukma

छत्तीसगढ़ः सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, पांच घायल

Sun, 25 Jun 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented: मुकेश झा
amarujala.com- Presented: मुकेश झा Updated Sun, 25 Jun 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
5 jawans injured in an encounter with Maoists in Chhattisgarh's Sukma
सुकमा - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ों में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। राज्य के नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच अलग-अलग स्थान पर दो मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एसटीएफ के पांच जवान घायल हो गए। एक नक्सली का भी शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार शाम को एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब शनिवार सुबह चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डोंडामरका गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में पांच जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस दल भी घटनास्थल पहुंच गया था, जिसने घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दल जब वापसी के दौरान दोपहर बाद दोरमा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों को भी मार गिराया है, जिनमें से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। अप्रैल की 24 तारीख को चिंतागुफा थाना क्षेत्र के बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed