{"_id":"67cd4604be5ba5a3d40a93e6","slug":"37th-annual-celebration-of-leading-college-concluded-netam-announced-to-give-auditorium-in-balrampur-ramnujgan-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramnujganj: अग्रणी महाविद्यालय का 37वां वार्षिक उत्सव संपन्न, नेताम ने की ऑडिटोरियम देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramnujganj: अग्रणी महाविद्यालय का 37वां वार्षिक उत्सव संपन्न, नेताम ने की ऑडिटोरियम देने की घोषणा
Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
विज्ञापन
अग्रणी महाविद्यालय का 37वां वार्षिक उत्सव संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर रामनुजगंज शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर(अग्रणी) महाविद्यालय रामानुजगंज में 37 वॉ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के विशेष उपस्थिति में किया गया। श्री नेताम ने इस दौरान विशाल शेड व ऑडिटोरियम देने की घोषणा की। वार्षिक उत्सव में 56 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी वहीं खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने वाले 220 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम विचार नेताम ने कहा कि महाविद्यालय की हर समस्या को दूर करेंगे। उन्होंने वार्षिक उत्सव के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि आप खूब मन लगाकर पढ़े एवं आगे बढ़े। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने महाविद्यालय परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए वार्षिक उत्सव आयोजन के सफल आयोजन की बधाई दीम महाविद्यालय के प्राचार्य रोस लिली बड़ा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए बताया कि महाविद्यालय में 8 पीजी की कक्षाएँ संचालित हैं कुल 1464 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में 7 नियमित प्रोफेसर 15 अतिथि व्याख्याता 1ग्रंथपाल 16 कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंनें महाविद्यालय की उपलब्धियों को बताया साथ ही महाविद्यालय जिन समस्याओं से जूझ रही है मंत्री जी के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत की झलक दिखाई दी। इस समारोह मे नगर के वरिष्ठ व्यावसायी कन्हैयालाल अग्रवाल,अरूण केशरी,संजय गुप्ता ,अशोक जयसवाल,प्रतीक सिंह,नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, जिला पंचायत के सदस्य मुंशी राम ,बद्री जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनिल तिवारी, सांसद प्रतिनिधि डॉ राकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी गुप्ता, नारद यादव, सीताराम गुप्ता, राजेश सोनी,सुमित गुप्ता,सिद्धान्त यादव,आकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों के कर कमलों से विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन प्रो एस के धारी एवं मंच संचालन प्रोफेसर रमेश कुमार खैरवार व छात्र वीरेंद्र एवं चंदा ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ आर बी सोनवानी सहित अन्य प्रोफेसर, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विशेष उपलब्धि हेतु पुरस्कृत छात्र छात्र-छात्राएं-
नेट क्वालीफाई करने हेतु -रूपवंती, राजपति सिंह महाविद्यालय में टॉप करने वाले - शारदा गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अनिकेत सरकार,संजय यादव,नंदनी, अर्पणा गुप्ता, करिश्मा सिंह,राधा कुशवाहा,अंजू,संतिला,अनुराग टोप्पो,अनित राय को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।