फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   33 candidates are in fray on 10 seats to capture rural power

CG: ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने के लिए 10 सीटों पर मैदान में 33 प्रत्याशी, गांव-गांव में चुनाव प्रचार का शोर

Thu, 13 Feb 2025 05:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Feb 2025 05:33 PM IST
सार

बीजापुर में 10 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जिला पंचायत के सदस्य के लिए जिले में 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
33 candidates are in fray on 10 seats to capture rural power
पामेड़ से जानकी ध्रुव और आवापल्ली से कमलेश कारम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सभी दल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी ताकत लगा रहे हैं। बीजापुर में 10 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जिला पंचायत के सदस्य के लिए जिले में 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए आवापल्ली और गंगालूर सीट हॉट सीट मानी जा रही है।

विज्ञापन


महिला सीट आरक्षित होने से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्य को अपना क्षेत्र बदलकर दूसरे क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरना पड़ा है। क्षेत्र क्रमांक 1 तिमेड अनारक्षित महिला सीट से कविता कोर्राम तथा लक्ष्मी ताटी, क्षेत्र क्रमांक 2 मद्देड से मिच्चा मुतेया , पेरे पुलेया, राजेश्वरी ठाकुर, रंजना उद्दे, क्षेत्र क्रमांक 3 बेदरे से कमला मिच्चा, प्रीति आरकी, क्षेत्र क्रमांक 4 जांगला से लच्छू राम मोड़ियामी, चेतूराम लैकाम, भावेश कोरसा, बलराम बेंजाम, क्षेत्र क्रमांक 5 से नेलसनार से पार्वती कश्यप, सामंती कोरसा क्षेत्र क्रमांक 6 से गौतम राव,राजू कलमू, सतेश एंड्रिक, सोमलू हेमला क्षेत्र क्रमांक 7 नेमेड़ से नीना रावतिया उद्दे, जमुना सकनी, क्षेत्र क्रमांक 8 से जेम्स कुडियम, अजय कुडियम, मथियुस कुजूर, शंकर कुडियम, क्षेत्र क्रमांक 9 आवापल्ली से कमलेश कारम, तेलम बोरेया, अनिल बुरका, शंकर माड़वी, तिरूपति पूनेम, ज्योति धुर्वा  क्षेत्र क्रमांक 10 से जानकी कोरसा, सरोजनी कट्टम, लक्ष्मी सोढ़ी चुनाव मैदान में  अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष रहे शंकर कुडियम नेमेड़ सीट महिला आरक्षित होने से सीट बदलकर तोयनार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नेमेड सीट में इस बार दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे नीना रावतिया और जमुना सकनी आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष रहे कमलेश कारम भी सीट बदलकर आवापल्ली से चुनाव मैदान में है। पूरे जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार इसी सीट पर हैं, जहां छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तेलम बोरेया ,अनिल बुरका के चुनाव लड़ने से कड़े मुकाबले की संभावना है। गंगालूर सामान्य सीट इस बार खास चर्चा में है। गंगालूर में बुलडोजर पीड़ित आदिवासी युवक सोमालू हेमला के चुनाव लड़ने से यह चर्चित सीट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, सीपीआई, जोगी कांग्रेस, आप तथा सर्व आदिवासी समाज ने सोमलू हेमला का समर्थन किया है। भाजपा ने यहां से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा राव के पुत्र गौतम राव को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पहले सरपंच राजू कलमू को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में बदलाव कर गौतम राव को  अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद राजू कलमू भी नामांकन भरकर चुनाव मैदान उतर गया। पहले चरण में 17 फरवरी को बीजापुर विकास खंड में चुनाव है। ग्रामीण सत्ता के लिए प्रत्याशियों का गांव-गांव में प्रचार अभियान तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed