फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   32 Naxalites with 10 women surrender in Dantewada district of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 10 महिलाओं समेत 32 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 27 Oct 2020 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
32 Naxalites with 10 women surrender in Dantewada district of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के बारसूर पुलिस थाने में 10 महिलाओं समेत 32 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी का कहना है कि वे जिला पुलिस की ‘लोन वारातू’ यानी घर वापसी पुनर्वास अभियान से प्रभावित होकर यह कदम उठा रहे हैं। साथ ही वे माओवादियों की बेईमान और झूठी विचारधारा से तंग आ गए थे।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इनमें से छह के सिर पर चार लाख रुपये का इनाम था। घर वापसी अभियान के तहत पिछले तीन महीने में 150 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से 42 पर इनाम घोषित था। इतना ही नहीं, 50-60 और नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 32 आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 19 बकेली गांव, चार कोरकोट्टी तथा उडेनार, तुमरीगुंडा और मतासी गांवों के तीन-तीन हैं। ये सभी पुलिस टीम पर हमला, चुनाव और निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों पर हमले के आरोपी हैं। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान उजागर नहीं की है। ये सभी नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, रिवोल्यूशनरी वुमेन आदिवासी आर्गनाइजेशन, चेतना नृत्य मंडली और जनतंत्र गवर्नमेंट ग्रुप से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed