{"_id":"5a142f884f1c1b79548be935","slug":"3-star-hotel-also-offers-free-toilet-facilities-under-toilet-my-right-in-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: 3 स्टार होटल में भी 'टॉयलेट माय राइट' के तहत शौच की सुविधा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: 3 स्टार होटल में भी 'टॉयलेट माय राइट' के तहत शौच की सुविधा मुफ्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण- 2018 में टॉप पर पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहा है। 2017 के सर्वेक्षण में जिन मानकों पर निगम फेल हुआ, उनमें खुले में शौच (ओडीएफ) और पेशाबघर (यूरिनल) मुख्य कारण थे।
पिछले साल की कमियों को दूर करने के लिए रायपुर नगर निगम ने इस साल ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। शहर में पेशाबघर और शौचालय पर्याप्त संख्या में नहीं है। इस कमी के मद्देनजर सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों से मदद ली जा रही है। छोटे-बड़े होटलों, मॉल से लेकर सरकारी दफ्तरों तक के टॉयलेट इमरजेंसी में आम लोगों के खुले रहेंगे। नगर निगम ने 'टॉयलेट माय राइट' अभियान शुरु किया जिसमें सोमवार को वीआईपी रोड स्थित थ्री स्टार से लेकर मैरिज हॉल और धर्मशाला भी जुड़ गए हैं।
होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, ग्रैंड इंपीरिया, वीडब्ल्यू केन्यान, गौरव गार्डन, निरंजन धर्मशाला ने 'टॉयलेट माय राइट' के तहत जनसुविधाएं मुफ्त मुहैया करवाने पर सहमति दी है। अब लोगों को सिर्फ जागरूक करने की जरूरत है ताकि वे इन सहूलियतों का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
नगर निगम जोन 4 में स्थित होटल संचालकों से सहमति पत्र ले लिया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में नगर निगम के नोडल अधिकारी हरेंद्र साहू के मुताबिक निगम की कोशिश है कि हर संस्था, कार्यालय और संस्थान इस अभियान का हिस्सा बने ताकि शहर को स्वच्छता के बेहतर रैंक पर लाने में मदद मिल सके।
निगम ने अपील की है कि नगरवासी खुले में शौच और पेशाब न करें। निगम अधिकारी ने बताया कि लोग पेट्रोल पंप, शासकीय कार्यालयों जैसे नगर निगम, कलेक्टरेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये बिल्कुल मुफ्त है। हालांकि रायपुर शहर में ऐसे कई इलाके हैं जहां नगर निगम को सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण करने की जरूरत है। खास तौर पर बाजार क्षेत्रों में मालवीय रोड, सदर बाजार, गोलबाजार और बंजारी रोड में सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण लोग खुले में जाते हैं।