फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   25 killed in 50 accidents in two months in chhattisgarh kabirdham

कबीरधाम में दो में माह में 50 हादसे, 25 की गई जान: दो बाइक की भिड़ंत, एक की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे

Sun, 05 Mar 2023 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Mar 2023 05:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सड़क हादसों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले तीन साल से इनमें बढ़ोतरी जारी है। आंकड़ों की बात करें तो तीन साल में 336 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं इस साल दो माह में ही 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
25 killed in 50 accidents in two months in chhattisgarh kabirdham
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शनिवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों दो अलग-अलग बाइक पर एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा वनांचल थाना क्षेत्र झलमला अंतर्गत ग्राम मुड़वाही के पास हुआ है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिले में पिछले दो माह में 50 हादसे हो चुके हैं। इनमें 25 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, ग्राम दादूटोला निवासी कमल सिंह धुर्वे (22) पुत्र दिलीप की हादसे में मौत हुई है। कमल ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर पर चोट आई और इससे उसकी मौत हुई। वहीं दुर्गेश मेरावी (18) और लल्लू धुर्वे (17) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों ग्राम पंचायत मुड़वाही से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर आ रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच में ले लिया है। वहीं टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन




तीन साल में जिले हुए सड़क हादसे 
वर्ष   प्रकरण  मृतक घायल
2020  285 96 309
2021 309 111  366  
2022 332 129  496


इस साल फरवरी माह तक के आंकड़े
 
माह  प्रकरण मृतक घायल
जनवरी 28 15 19
फरवरी 22 10 32
कुल   50  25 51

नोट – आंकड़े एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed