{"_id":"64749b018ce997596b091835","slug":"23-drivers-were-fined-2-lakhs-raipur-traffic-police-action-in-chhattisgarh-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में गाड़ी चलाई तो खैर नहीं: 23 चालकों पर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना, रायपुर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में गाड़ी चलाई तो खैर नहीं: 23 चालकों पर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना, रायपुर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
Mon, 29 May 2023 06:01 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 06:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हो रहे सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रायपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हो रहे सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को 23 चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। नशेड़ी चालकों पर दस-दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
साल 2023 में अब तक लगभग 200 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का असर पीड़ित परिवार पर पड़ता है। इससे परिवार को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण नशे की हालत में गाड़ी चलाना है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नशे की हालत में गाड़ी न चलाए जाने की अपील की है है। पुलिस का कहना है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन में हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के न चलें। नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन