फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   20 accused in police custody in murder case on suspicion of witchcraft in Sukma

'जिसने उन्नति की या तो बर्बाद हुआ या मर गया': जादू-टोने के शक में हत्या, मारने से पहले ग्रामीणों ने की थी बैठक

Mon, 16 Sep 2024 11:27 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Sep 2024 11:27 AM IST
सार

छत्तसीगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में पांच ग्रामीणों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अब तक लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या करने से पहले ग्रामीणों ने बैठक की थी।

विज्ञापन
20 accused in police custody in murder case on suspicion of witchcraft in Sukma
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के इक्कलगुड़ा में जादू टोने के शक में प्रधान आरक्षक समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में अब तक पुलिस ने 15 से 20 और लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की संख्या आगे और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


जिस परिवार की हत्या भीड़ ने की है, उस परिवार का मुखिया पुलिस का प्रधान आरक्षक था। ऐसे में मामला जादू टोने के साथ-साथ पुलिसकर्मी की हत्या का भी बनाया जा सकता है। घटना के ठीक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घटना में शामिल पांच आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को शक था कि गांव में जो भी उन्नति कर रहा है, वह या तो पूरी तरह से बर्बाद हो जा रहे हैं या फिर उनकी मौत हो जा रही है। इसके पीछे जादू-टोने का शक ग्रामीणों ने जाहिर किया। इक्कलगुड़ा गांव में लगभग 25 परिवार निवासरत हैं। जिनमें से 20 परिवार में महिलाएं विधवा हैं। किसी न किसी कारणों से पुरुषों की मौत हो गई। इन्हीं सब को लेकर ग्रामीणों ने गांव के एक छोर पर बैठक की, जिसमें प्रधान आरक्षक के पिता मौसम बुच्चा पर जादू-टोने का शक जाहिर किया और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम
1. मौसम कन्ना
2. मौसम वीरी
3. करका लच्छी
4. मौसम अरजो
5. मौसम बुच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed