{"_id":"5bdca5e6bdec2269332778d3","slug":"19-maoists-including-eight-women-surrendered-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में आठ महिलाओं समेत 19 माओवादियों ने समर्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में आठ महिलाओं समेत 19 माओवादियों ने समर्पण किया
भाषा, रायपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ महिला माओवादियों समेत 19 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोंगपाल थाना में आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी से संबंधित थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जनमिलिशिया, चेतना नाट्य मंच और क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि ये नक्सली सदस्य क्षेत्र में माओवादी पोस्टर, बैनर लगाने और सड़क काटने जैसे अपराधों में शामिल थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने खोखली माओवादी विचारधारा, शोषण, अत्याचार और भेदभाव से तंग आकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की राहत और पुनर्वास योजना के तहत नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन