{"_id":"6a9055757d3d53c9d9072cd7","slug":"18-corporation-and-board-officers-received-ministerial-status-government-issued-order-see-copy-of-order-here-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 18 निगम-मंडल पदाधिकारियों को मिला मंत्री दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश; यहां देखें आदेश की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 18 निगम-मंडल पदाधिकारियों को मिला मंत्री दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश; यहां देखें आदेश की कॉपी
Thu, 27 Aug 2026 08:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:49 PM IST
सार
सरकार ने निगमों, बोर्डों और विभिन्न आयोगों में जिम्मेदारी संभाल रहे 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। जारी आदेश के बाद तीन पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, बोर्डों और विभिन्न आयोगों में जिम्मेदारी संभाल रहे 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद तीन पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।
सरकार के इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
वहीं, राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले पदाधिकारियों में गौरीशंकर श्रीवास, आनंद निषाद, राजेश कुमार राजपूत, राजेंद्र नायक, सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग, भोजराज देवांगन, प्रभात मिश्रा, सुषमा जेठानी, शशिकांत द्विवेदी, डॉ. जे.पी. शर्मा, किशोर महानंद, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज), वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर शामिल हैं। इनमें विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित पदाधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मंत्री दर्जे से जुड़ी सुविधाएं और प्रोटोकॉल का लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय के बाद अब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, श्रम, शिक्षा, हथकरघा, राजभाषा, सहकारिता, हज, गौ सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े संस्थानों के प्रमुखों को मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
इस प्रशासनिक निर्णय को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न सामाजिक और संस्थागत क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण राजनीतिक-प्रशासनिक दर्जा देने के तौर पर देखा जा रहा है। आदेश जारी होने के साथ ही नए मंत्री दर्जे को लेकर संबंधित विभागों में भी चर्चा तेज हो गई है।
यहां देखें आदेश की कॉपी