फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   16 people including 14 girl students got corona infected

Mahasamund: कोरोना ने पसारे पैर, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित

Fri, 14 Apr 2023 11:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

62 छात्राओं का कोविड जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के टीम द्वारा विद्यालय परिसर में कैम्प लगाकर किया गया। जिसमें एक अध्यापिका सहित तीन छात्राओं की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
16 people including 14 girl students got corona infected
आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। पिथौरा लाखागढ स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में आज पुनः 4 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमें तीन छात्राएं सहित एक अध्यापिका शामिल हैं। विदित हो कि गुरुवार को एक छात्रावास अधीक्षिका सहित 11 छात्राएं कोरोना के चपेट में आये थे। लेकिन दूसरे दिन भी 4 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार आज 62 छात्राओं का कोविड जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के टीम द्वारा विद्यालय परिसर में कैम्प लगाकर किया गया। जिसमें एक ट्यूशन पढाने वाली अध्यापिका सहित तीन छात्राओं की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। यह चौकाने वाली खबर है कि आवासीय विद्यालय में लगातार कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अध्ययनरत अधिकतर छात्राएं सर्दी, खाँसी एवं बुखार से ग्रस्त हैं। आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है ? क्या छात्रावास प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है? यह सवाल अब उठने लगा है, की आखिरकार इतनी बडी तादात में कोविड संक्रमण हुई कैसे ? क्या शुरुआती दौर में छात्रावास प्रशासन द्वारा बच्चों की जांच एवं उपचार नहीं कराया गया? जिसका नतीजा आज देखने को मिल रही है। अब तक इस छात्रावास में 16 लोग कोरोना के चपेट में आये हैं। जिनमें 14 छात्राएं समेत एक छात्रावास अधीक्षिका एवं एक ट्यूशन टीचर शामिल हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पिथौरा से मिली जानकारी अनुसार सभी की स्थित सामान्य बताई जा रही हैं। उपचार जारी है। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की तैयारी है। जबकि 30 से भी अधिक छात्राएं अब भी सर्दी, खाँसी एवं बुखार से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed