फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   16 Naxalites surrendered in Dantewada, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 31 Jan 2021 04:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दंतेवाड़ा।
एजेंसी, दंतेवाड़ा। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 04:46 AM IST
विज्ञापन
16 Naxalites surrendered in Dantewada, Chhattisgarh
नक्सली - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 16 नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो इनामी नक्सली थे। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के बचेली और किरंदुल क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों ने किरंदुल शहर में आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी नक्सली ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से भी निराश थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन ने ‘लोन वर्राटू’ यानी घर वापसी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि इन 16 नक्सलियों में से मदकम हुर्रा (28) और हुंगा बसरा (35) के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि 14 से अधिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मदकमिरस गांव से हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल जून में शुरू किये गए ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत जिले में अब तक 288 नक्सली हिंसा का रास्ता त्याग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed