{"_id":"64c502a2c05a7f25100003e6","slug":"14-ias-officers-transferred-in-chhattisgarh-jitendra-shukla-given-charge-of-tourism-department-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 14 IAS ऑफिसर का तबादला; जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का जिम्मा, 2 जिलों के कलेक्टर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 14 IAS ऑफिसर का तबादला; जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का जिम्मा, 2 जिलों के कलेक्टर बदले
Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
सार
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दो नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है, तो अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#IAStransfer pic.twitter.com/uCwBYpASpe
विज्ञापन विज्ञापन— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 29, 2023
प्रभाकर को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर से हटाया
दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/ycbwFLGkcV
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 29, 2023