फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   13 year old girl misdeed in Bilaspur

Bilaspur: नाबालिग लड़के ने रात में मैसेज कर 13 साल की बच्ची को बुलाया मिलने, फिर दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Jul 2024 01:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

बिलासपुर में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़का मैसेज करके लड़की को मिलने के लिए बुलाता है और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म करता है। मामले में शिकायत के पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
13 year old girl misdeed in Bilaspur
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बालिग और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग लड़के से थी। मंगलवार की देर रात लड़के ने उसकी बेटी को मोबाइल पर मैसेज किया। मैसेज में अश्लील फोटो होने की बात कहकर उस बच्ची को मंदिर के पास मिलने बुला लिया। बच्ची अश्लील फोटो होने के डर से करीब 3:00 बजे के आसपास उससे मिलने चली गई।
विज्ञापन


मंदिर पास नाबालिग लड़के अपने एक दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। जब बच्ची वहां पहुंची तो दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां की आंख खुली तो बच्ची उसे घर में नहीं दिखी। महिला ने उसकी तलाश शुरू की। बेटी को खोजते हुए वह मंदिर के पास पहुंची। महिला को आते देख दोनों लड़के वहां से भाग निकले। इधर महिला अपनी बदहवास बेटी को लेकर रात में घर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होश में आने के बाद पूरे मामले की जानकारी सरकंडा पुलिस थाने में पहुंचकर बताई और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले में नाबालिग और बालिग युवक को हिरासत में ले लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग ने बताया की 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत उसकी मां ने की है। मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग और उसके बालिग साथी ने बच्ची को फोन पर मैसेज कर मिलने बुलाया और जब वहां पहुंची तो उसके साथ घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed