{"_id":"6024507676334a1e9c7f75a3","slug":"13-naxalites-surrendered-in-dantewada-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन पर था एक-एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन पर था एक-एक लाख का इनाम
Thu, 11 Feb 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 11 Feb 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 13 नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।। दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन एक-एक लाख के इनामी नक्सली थे।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 13 Naxals including three carrying rewards of Rs 1 lakh each surrendered before the Dantewara SP on Wednesday as part of 'Lon Varratu' campaign, say Dantewada Police
— ANI (@ANI) February 10, 2021विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में दो महिलाओं समेत 13 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को 13 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटाकर लाने का अभियान चलाया था जिसके सार्थक परिणाम दिखे हैं।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में अल्ट्रा अपने नक्सलवादी विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटे हैं। समर्पण करने वालों में तीन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अपराध में लिप्त थे।
पुलिस की ओर से इन सभी को समर्पण करने के लिए सरकारी नीति के तहत 10-10 हजार रुपये दिए गए। पिछले आठ महीनों में दंतेवाड़ा जिले में 310 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं जिनमें 77 के सिर पर इनाम था।
बता दें, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन ने ‘लोन वर्राटू’ यानी घर वापसी अभियान शुरू किया है। इसके तहत नक्सलियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया जा रहा है। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने नक्सलियों को हथियार छोड़ मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके गांवों में पोस्टर और बैनर भी लगाए हैं। पुलिस ने नक्सलियों से कहा है कि वे हथियार छोड़कर वापस गांव लौट आएं।
वहीं इन पोस्टरों में वरिष्ठ अधिकारियों का फोन नंबर भी दिया गया है जिससे नक्सली उनसे संपर्क कर सकें। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि क्षेत्र में 'लोन वर्राटू' नाम से एक अभियान चलाया गया है। 'लोन वर्राटू' स्थानीय गोंडी बोली का शब्द है तथा इसका अर्थ होता है 'अपने गांव लौट आओ।'