{"_id":"5f300c0bd2013604e23ebe2e","slug":"12-naxalites-surrendered-in-dantewada-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच इनामी समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच इनामी समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Sun, 09 Aug 2020 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें पांच के ऊपर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने को बताया, 'नक्सली दंतेवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से प्रभावित हैं और खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं।'
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के विधायक देवती करमा भी इस मौके पर मौजूद थे। पल्लव ने बताया कि इन नक्सलियों में चंदूराम सेतिया माओवादियों की प्लाटून नंबर 26 का सक्रिय सदस्य था और कथित रूप से तीन नक्सली हमलों में शामिल था। इन हमलों में 2008 में भुसारस-चिंगावरम में हुआ हमला भी शामिल है जिसमें 23 पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे। उन्होंने बताया कि सेतिया पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पल्लव के अनुसार चार अन्य नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें लखमू हेमला, सुनील ताती, मनु मंडावी और मैतूराम बरसा शामिल हैं। बाकी सात नक्सली निम्न क्रम के सदस्य थे। इनमें से अमित कवासी कथित रूप से अक्तूबर 2018 में निलावय हमले में शामिल था जिसमें दंतेवाड़ा में तीन पुलिसकर्मी और दूरदर्शन का एक कैमरामैन मारे गए थे।
विज्ञापन
पल्लव ने कहा, ‘सभी 12 नक्सलियों ने अपने बयान में कहा कि वे खोखली माओवादी विचारधारा से निराश थे और दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (गांव लौटो) अभियान से प्रभावित हुए।’ स्थानीय गोंडी बोली वाले ‘लोन वर्राटू’ शब्द का अर्थ है ‘गांव लौटो’।