{"_id":"685d2a89ee601f2bba055e75","slug":"11-month-old-girl-was-bitten-by-snake-and-doctors-saved-her-life-in-bijapur-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 97 घंटे वेंटिलेटर पर रहने के बाद भी 11 माह की बच्ची ने लड़ी जिंदगी की जंग, करैत ने था डसा; मिला जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 97 घंटे वेंटिलेटर पर रहने के बाद भी 11 माह की बच्ची ने लड़ी जिंदगी की जंग, करैत ने था डसा; मिला जीवनदान
Thu, 26 Jun 2025 05:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:20 PM IST
सार
बीजापुर जिले में की 11 माह की बच्ची अल्पना को करैत के डस लिया। इसके बाद मेकाज जगदलपुर में 97 घंटे वेंटिलेटर पर रखकर डॉक्टरों ने नया जीवन दिया। साथ ही डॉक्टरों ने सर्पदंश में तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।
विज्ञापन
बच्ची अल्पना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के मद्देड तोयनार निवासी अनिल उरसा की 11 माह की बेटी अल्पना को 16 जून की रात करैत सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेकाज जगदलपुर रेफर किया गया। मेकाज में डॉक्टरों और स्टाफ की चार दिन की कड़ी मेहनत और 97 घंटे वेंटिलेटर पर निगरानी के बाद बच्ची की जान बचाई गई।
विज्ञापन
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरूप साहू ने बताया कि 17 जून को बच्ची बेहोशी की हालत में लाई गई थी। करैत के डसने से उसकी हालत गंभीर थी। तत्काल वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया गया। डॉ. डी.आर. मंडावी, डॉ. तुषार, डॉ. उदित यादव, डॉ. सायली, डॉ. प्रियंका, डॉ. दिवाकर, डॉ. पवन, डॉ. अपूर्व और स्टाफ नर्स ने मिलकर बच्ची का उपचार किया।
विज्ञापन
सर्पदंश होने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) या अस्पताल में उपचार कराएं और लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन