फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10 educated eligible youths Kamar/Bhunjia got government jobs

Mahasamund: सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर कमार/भुंजिया वर्ग के 10 शिक्षित पात्र युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Fri, 14 Apr 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी नियुक्त लोगों को नियुक्त किए गए विभाग में 10 दिवस के भीतर उपस्थित देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
10 educated eligible youths Kamar/Bhunjia got government jobs
10 शिक्षित पात्र युवाओं को मिली सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद ज़िले के कमार/ भुंजिया वर्ग के लोग आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले और उन्होंने जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने का अनुरोध किया। इस मौके पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने भी नियुक्ति देने की मुख्यमंत्री से पहल की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर महासमुंद ने संबंधित विभाग में रिक्त पदों पर कमार/ भुंजिया वर्ग के पात्र युवाओं तत्काल नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सहायक आयुक्त आदिमजाति विकास शिल्पा साय और ज़िला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने 10 शिक्षित पात्र युवाओं को नियमित चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें तीन महिला और 7 युवक शामिल है। इनमें तीन महिलाओं को आदिवासी विकास विभाग और 7 पुरुषों की शिक्षा विभाग में नियुक्ति की गयी है। 

विज्ञापन

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी नियुक्त लोगों को नियुक्त किए गए विभाग में 10 दिवस के भीतर उपस्थित देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी जाएगी। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं योग्यता अनुसार शासकीय विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed