फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   लकड़ी की ट्रे में कोकीन छिपाकर चंडीगढ़ से आस्ट्रेलिया भेजने वाला रंगे हाथ गिरफ्तार

लकड़ी की ट्रे में कोकीन छिपाकर चंडीगढ़ से आस्ट्रेलिया भेजने वाला रंगे हाथ गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी में लकड़ी की ट्रे में कोकीन छुपाकर ऑस्ट्रेलिया भेजने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा बुक कराए गए डिब्बे से भारी मात्रा में कोकीन बरामद हुई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक एक व्यक्ति कोरियर कंपनी पहुंच कर कुछ डिब्बे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए बुक करवाने लगा। उसने कहा कि डिब्बे में गिलास और ट्रे है। शक के आधार पर जब कोरियर कंपनी वालों ने डिब्बा खोलकर देखा तो लकड़ी के ट्रे के अंदर कोकीन छुपाई गई थी। पोल खुलने पर आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद कंपनी के वर्करों ने उसे पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सेक्टर 31 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि आरोपी मूलरूप से चेन्नई का रहने वाला है और वह सेक्टर 26 के एक भवन में रह रहा था।। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि नशा कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed