फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पीजीआई चंडीगढ़ की चौथी मंजिल से कूदा कोरोना मरीज, मौत

पीजीआई चंडीगढ़ की चौथी मंजिल से कूदा कोरोना मरीज, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ की चौथी मंजिल से कोरोना से पीड़ित एक मरीज ने छ्लांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला के सेक्टर 17 निवासी 42 वर्षीय विनोद रोहिला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि कोरोना की वजह से विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की पीजीआई के एमएस ऑफिस के पास से एक व्यक्ति ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है। सूचना पर फौरन उसे पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम विनोद है, और उसका पिछले कुछ दिनों से पीजीआई में कोविड-19 का इलाज चल रहा था। वीरवार दोपहर को बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस अब मृतक विनोद के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed