फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए

कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी चंडीगढ़ विधायक निवास में पत्रकारों से बातचीत करती हुईं - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ मैने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए: किरण चौधरी
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई पर जताया विरोध कहा मेरी विधानसभा में नहीं हो रहा समान विकास हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन पर भी उंगली उठाई अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा है कि उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले अवश्विास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले इस अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं। सदन में वोटिंग के दौरान जो विधायक इस अविश्वास प्रस्ताव के हक में नहीं होंगे वे किसानों के बीच अपना चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। आगामी चार मार्च को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनेगी। यहां पत्रकारों से बातचीत में किरण ने कहा कि महम विधायक बलराज कुंडू पर अविश्वास प्रस्ताव से पहले की गई यह कार्रवाई यदि राजनीति से प्रेरित है तो यह पूरी तरह से गलत है। यह पूछने पर कि सरकार प्रत्येक विधानसभा को बराबर राशि विकास के लिए दे रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी विधानसभा में ऐसा कुछ नहीं है। यदि सरकार समान विकास की धारणा रखती तो उनकी विधानसभा को भी बहुत कुछ मिला होता।
विज्ञापन
किरण ने इस दौरान बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई कमर तोड़ रही है। अच्छे दिन का वादा मोदी सरकार ने किया था। १०० रुपये लीटर पेट्रोल पहुंच गया है। सब्जियां, सिलेंडर और अनाज सब महंगा हो गया है। सरकार टैक्स कम करने के बजाए जनता की जेब से पैसा निकालना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण ने कहा कि हरियाणा भाजपा के नेता कहते हैं कि महंगाई केंद्र का विषय है। उन्हें यह बताना चाहती हूं कि जब मैं आबकारी कराधन मंत्री थी तो उस समय कच्चा तेल १०८ बैरल प्रति बैरल था। एक्साइज डयूटी बढ़ाने का दबाव हमारे उऊपर भी था, लेकिन हमने हरियाणा में एक्साइज डयूटी कम की। आज कच्चे तेेल की कीमते कम है उसके बावजूद महंगाई सिर चढ़ कर बोल रही है।
हरियाणा का स्टाफ सलेक्शन कमीशन भर्तियां रद किए जा रहा है। पिछले छह साल में सरकार भर्तियां नहीं करवा पाई है। पेपर लीक होते हैं प्रदेश का युवा परेशान है। बेरेोजगारी बढ़ती जा रही है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं उनका शोषण हो रहा है।
किसान तीन माह से भटक रहे: किरण चौधरी ने कहा कि किसान भाई तीन माह से अपनी जायज मांगो को लेकर सड़क पर बैठे हैं। मुझे यह देख कर तकलीफ होती है कि यह लोग किसानों को तोडऩा चाहते हैं। इस तरह की मानसिकता जब आती है तो अच्छा नहीं लगता। स्थिति बहुत ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed