Hindi News
›
Chandigarh
›
छात्रों से जुर्माना वसूला तो अंजाम बुरा होगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
{"_id":"5f900e988ebc3e9bc104979e","slug":"chandigarh1603276440","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से जुर्माना वसूला तो अंजाम बुरा होगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्रों से जुर्माना वसूला तो अंजाम बुरा होगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
पीयू वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर हॉस्टल के नाम पर छात्रों से जुर्माना वसूला गया तो उसका अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
पीयूसीएससी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और बैठक की। कहा कि अंतिम वर्ष के छात्रों की री-अपीयर परीक्षाएं नहीं करवाने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। वह दूसरी जगह दाखिले भी नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए पीयू जल्द से जल्द उनकी परीक्षाएं आयोजित करे और रिजल्ट जारी करे। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से 1000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है जो कि गलत है। कहा कि जब तक नए छात्रों को होस्टलों में प्रवेश नहीं दिया जाता तब तक रह रहे विद्यार्थियों पर बाहर जाने का दबाव ने बनाया जाए और जुर्माना भी न वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।