{"_id":"5f8fef478ebc3e9bd50623ce","slug":"chandigarh1603268423","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर नम आखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर नम आखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर नम आखों से दी श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनांक 21 अक्टूबर
विज्ञापन
फोटो सहित।
रिपोर्ट अमित गुप्ता
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़।
देश भर में आज 61वां भारतीय पुलिस बल शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों को सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन ग्राऊंड में शहीद स्मारक पर चंडीगढ़ डीजीपी संजय बेनीवाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत अन्य आला अधिकारियों ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी हथियार और सर झुकाकर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन किया। इसके अलावा पुलिस के शहीद पुलिसकर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसपी क्राइम व ट्रैफिक मनोज कुमार मीणा, एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसएचओ, चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की याद में भारतीय पुलिस बल शहीदी दिवस मनाया जाता है। 60 साल पहले 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी लद्दाख की पहाड़ियों पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गश्त कर रही टुकड़ी पर चीनी सेना ने हमला कर दिया था और उस वक्त लगभग 10 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। तभी से शहीद हुए सैनिकों की याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर नम आखों से दी श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर नम आखों से दी श्रद्धांजलि