{"_id":"5f8f026e8ebc3e9b861caae5","slug":"chandigarh1603207790","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए 2 नवंबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पात्र शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए 2 नवंबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत पात्र शिक्षकों से ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020’ के लिए 2 नवंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र शिक्षकों को आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट schooleducationharyana.gov.in पर लॉग-इन कर ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ शीर्षक के ‘स्टेट अवार्ड-2020’ नामक लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद विभाग की अवार्ड-पॉलिसी का विश्लेषण कर निर्धारित मापदंडों को अपनाकर आवेदन में मांगी गई सभी जानकारियां देते हुए वांछित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। लिंक को 19 अक्टूबर से आवेदन के लिए खोल दिया है। 2 नवंबर 2020 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इससे पहले शिक्षकों ने ऑफलाइन आवेदन जिला शिक्षा अधिकारियों के जरिए शिक्षा निदेशालय को भेज दिए थे। जिन्हें निदेशालय ने अस्वीकृत करते हुए वापस जिलों को भेज दिया। सितंबर 2020 में ही स्कूल शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की तर्ज पर ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया था। उसके बाद पोर्टल बनाकर अब नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन