फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   उकलाना में सीसीआई का खरीद केंद्र मंजूर, कपास उत्पादकों को राहत

उकलाना में सीसीआई का खरीद केंद्र मंजूर, कपास उत्पादकों को राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
उकलाना में सीसीआई का खरीद केंद्र मंजूर, कपास उत्पादकों को राहत
विज्ञापन
- कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया का कपास खरीद केंद्र उकलाना मंडी में भी बनेगा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। हरियाणा में कपास उत्पादक किसानों को अब थोड़ी राहत मिलेगी। हिसार के उकलाना में भी अब कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया का खरीद केंद्र खोला जाएगा। इससे किसानों को अपनी कपास की फसल बेचने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने बताया कि हिसार जिले के उकलाना और आसपास के किसानों को अपनी कपास की फसल बेचने के लिए बरवाला या भूना नहीं जाना पड़ेगा। उकलाना में कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का खरीद केंद्र मंजूर होने से किसान अब सरकारी रेट यानी5725 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर अपना नरमा  यानी कपास वहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल, कॉटन मिल एसोसिएशन व कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने राज्य मंत्री से खरीद केंद्र बनवाने की मांग की थी।ताकि किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव मिल सके। इससे पूर्व किसानों को बरवाला या भूना जाकर अपनी फसल बेचनी पड़ती थी। किसानों तथा व्यापारियों की मांग पर राज्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से उकलाना में खरीद केंद्र स्थापित करने के बारे में बातचीत की, जिसके बाद खरीद केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूप धानक ने बताया कि कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का खरीद केंद्र कपास उत्पादक किसानों की माली हालत सुधारने के लिएअत्यंत उपयोगी साबित होगा और यहां वे अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed