{"_id":"5f4a25d18ebc3e3ce5602e06","slug":"chandigarh1598694865","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 25 के झुग्गियों में आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेक्टर 25 के झुग्गियों में आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो सहित।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़।
सेक्टर-25 स्थित झुग्गियों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि झुग्गी में रखा सामान जलकर राख हो गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेक्टर 25 स्थित कॉलोनी के एक झुग्गी में अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने एक और अन्य झुग्गी को अपने चपेट में ले लिया। वहीं दमकल कर्मियों का कहना है कि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन