{"_id":"5a1be15c4f1c1b71548bf99f","slug":"documents-for-chandigarh-private-schools-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिले को एड्रेस प्रूफ के लिए ये दस्तावेज मान्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राहतः चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिले को एड्रेस प्रूफ के लिए ये दस्तावेज मान्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
school students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए एड्रेस प्रूफ चाहिए और उसके लिए अगर लोग एक दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी के पास आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ नहीं बना हो तो उसे बिजली का बिल अवश्य रखना चाहिए। शहर के प्राइवेट स्कूलों में अगर बिजली का बिल दिया जाएगा तो यह भी एड्रेस प्रूफ के लिए मान्य होगा। यह सभी स्कूलों में मान्य होगा। लेकिन इसके बाद भी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लें।
शहर के चार प्रतिष्ठित स्कूलों का शेड्यूल वेबसाइट पर आने के बाद दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। सभी अभिभावक इन स्कूलों की पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों में दाखिले के लिए भी वेबसाइट पर नजर तेज रख रहे हैं। शहर के 83 प्राइवेट स्कूलों में पांच हजार स्टूडेंट्स का दाखिला होना है। इसके लिए सभी स्कूल 30 नवंबर तक शेड्यूल जारी करेंगे।
शहर के तीन कॉन्वेंट स्कूलों ने शनिवार को एंट्री क्लासेस में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सेंट जोंस सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 ने अपने स्कूल की वेबसाइट्स पर एडमिशन शेड्यूल अपलोड कर दिया है। इसमें सेंट जोन्स ने 25 हजार, सेक्रेड हार्ट ने 20 हजार और कार्मल कान्वेंट ने 20 हजार फीस तय की गई है।
विज्ञापन
एक जैसा रखा गया है शेड्यूल
- 1-5 दिसंबर के बीच एडमिशन फार्म मिलेंगे।
- 4-8 दिसंबर के बीच फार्म जमा होंगे।
- फार्म के साथ 100 रुपये जमा करवाने होंगे।
- 16 जनवरी को ड्रॉ के लिए योग्य स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जाएगी
- 25 जनवरी को ड्रॉ होगा
अभिभावकों ने अन्य स्कूल की जानकारी भी ले रहे
इन चार प्रतिष्ठित स्कूलों के अलावा शहर के भवन विद्यालय, सेंट कबीर स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य प्राइवेट स्कूलाें के शेड्यूल की जानकारी ले रहे हैं। अभी तक सभी स्कूलों की ओर से वेबसाइट पर जानकारी अपलोड नहीं की गई है। इस बारे में एडमिशन के लिए आए अभिभावक सुरेश अरोड़ा ने बताया कि वह इन स्कूलों के अलावा अन्य स्कूलाें में भी एलकेजी के दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। इसी लिए वेबसाइट के अलावा वह स्कूलों में भी पता कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X