फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   college attendence system changed, mobile will use on place of ragister

पहली बारः अब कॉलेज में नो रजिस्टर, मोबाइल से ली जाएगी अटेंडेंस

Mon, 25 Dec 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
college attendence system changed, mobile will use on place of ragister
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
पहली बार, कॉलेज में रजिस्टर नहीं होंगे, बल्कि मोबाइल से अटेंडेंस ली जाएगी और चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में यह पहल की जा रही है। यह अटेंडेंस सिस्टम 15 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में कालेजों में अब रजिस्टर का काम बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


इसके लिए शहर के आठ कालेजों में ट्रायल बेस शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए एप बना लिया है। वहीं यह हाजिरी अभिभावकों को भी आसानी से ऑनलाइन प्रोवाइड की जा सकेगी। हाजिरी देखने का अधिकार स्टूडेंट्स को दिया जाएगा। वहीं यह हाजिरी मोबाइल पर ली जाएगी। लेकिन यह प्रिंसिपल के सर्वर कंप्यूटर पर सीधे अपलोड कर दी जएगी।
विज्ञापन


इन कॉलेजों से शुरू होगी सुविधा
स्टूडेंट्स की हाजिरी का एप सभी आठ कॉलेजों से शुरू होगा। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-11, जीसीजी-42, पीजीजीसी-46, होम साइंस कॉलेज सेक्टर-10, बीएड कॉलेज सेक्टर-20, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज सेक्टर-50 और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ में शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्राइवेट कॉलेज को भी इस एप के जरूरी तौर पर इस्तेमाल के लिए निर्देश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हाजिरी पूरी नहीं होने की शिकायतें आई हैं। इसलिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है कि स्टूडेंट्स को परेशानी न हो। इसलिए ऑनलाइन यह सुविधा शुरू की गई है। इसमें स्टूडेंट्स को अपनी हाजिरी देखने का अधिकार होगा। 15 जनवरी तक हम इस सिस्टम को शुरू कर देंगे। इसके लिए हमने तैयारी पूरी कर ली है।
- राकेश कुमार पोपली, डायरेक्टर, चंडीगढ़ हायर एजूकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed