फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh group of architecture started masters degree

देश के इस कॉलेज में शुरू हुई आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री, एडमिशन लें

Mon, 25 Dec 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
chandigarh group of architecture started masters degree
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
सत्र 2018-19 से चंडीगढ़ कॉलेज आफ आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री शुरू की जाएगी। इसे लेकर यूटी प्रशासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। अभी तक कॉलेज में सिर्फ आर्किटेक्चर कोर्स के स्टूडेंट्स को पांच साल की डिग्री कोर्स में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री दी जाती है। अभी पहले स्टेज में 6 सेमेस्टर तक बैचलर ऑफ बिल्डिंग साइंस और दूसरे स्टेज में 10वें सेमेस्टर तक बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री दी जाती है।
विज्ञापन


मास्टर डिग्री शुरू होने से आर्किटेक्चर कोर्स में मास्टर डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन की मानें तो मास्टर डिग्री के अलावा जल्द ही पीएचडी कोर्स भी शुरू कराया जाएगा। चंडीगढ़ कॉलेज आफ आर्किटेक्चर की प्रिंसिपल डॉ. संगीता बग्गा मेहता ने बताया कि अगले सत्र से मास्टर डिग्री शुरू होगी। ऑल इंडिया काउंसिल आफ टेकिभनकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से मास्टर डिग्री में दो डिस्पिलेन में कुल 40 सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन


दो साल की मास्टर डिग्री में करीब चार सेमेस्टर होंगे, जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड होंगे। प्रिंसिपल संगीता बग्गा ने बताया कि अभी सिर्फ कॉलेज में स्टूडेंटस को बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 प्रतिशत स्टूडेंट्स की विदेश में होती है ट्रेनिंग
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में से हर साल 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाता है। इसमें स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के लिए जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड व आर्किटेक्चर फेज से जुड़े देश में स्टडी के लिए भेजा जाता है।


एडमिशन प्रोसेस
आर्किटेक्चर कॉलेज ऑफ चंडीगढ़ में बैचलर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट के पास सीबीएसई की ओर से कंडक्ट किए जाने वाले जेईई मेन का ऑल इंडिया रैंक कार्ड होना चाहिए और 12वीं में गणित विषय के साथ 50 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed