फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Care-of-pets-to-sit-in-the-office

ऑफिस में बैठकर करें पैट की देखभाल

Fri, 22 Feb 2013 09:46 PM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
Care-of-pets-to-sit-in-the-office

डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी! अब आप स्काइप से मुफ्त ऑनलाइन वीडियो कॉल सर्विस के जरिए अपने पेट्स की देखभाल कर सकते हैं। खासकर उस समय जब आप काम पर हो।

विज्ञापन

ये आइडिया अमेरिका के लोगों ने ईजाद किया है। अमेरिका में एक पप्पी के मालिक ने अपने पैट के नाम का स्काइप एकाउंट बनाया। इसके लिए स्काइप एकाउंट की कुछ सेटिंग बदल कर मालिक ने उसे ऐसे सेट कर दिया कि डायल करते ही वह अपने आप ऑन हो जाए।
विज्ञापन


अमेरिका में प्रोपर्टी एजेंट टॉम ने अपने ऑफिस से इस फंडे को रोजाना अपने तीन महीने के पप्पी पिज्जा पर लागू किया। टॉम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने पप्पी पिज्जा को दो महीने पहले ही खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानने वाली दिलचस्प बात ये है कि टॉम ने सेटिंग बदलकर पप्पी के नाम पर एक एकाउंट खोला था। जब उन्होंने इसे शुरू किया था तो वह जानने के इच्छुक थे कि क्या पप्पी ठीक है और उनका ये फॉर्मूला काम कर गया। डेली मेल के मुताबिक, टॉम ने कहा मेरे ऑफिस में लोग पिज्जा के बारे में पूछने लगे थे कि पिज्जा क्या कर रहा है, कैसा है। तब मैंने सभी को इकट्ठा किया और सबने स्काइप के जरिए एक साथ पिज्जा को हैलो बोला।

जब हमने पहली बार उसे बुलाया तो वो रोने लगी और फिर रोती रही। जो कि बहुत ही दिलचस्प और दिल को छूने वाला था। हालांकि विशेषज्ञों ने यहां तक भी चेतावनी दी है कि स्काइप हर पैट के लिए उपयुक्त नहीं है। डॉग एक्सपर्ट और ब्रॉडकास्टर अन्ना वैब का कहना है कि कुत्तों में दुनिया की हर चीज को सूधंने की शक्ति होती है और अगर वह आपको सुन रहे हैं, सूंध नहीं रहे तो वह कंफ्यूज भी हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed