फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   zoom airlines launched in india

लांच हुई नई एयरलाइंस, हजार रुपये में करिए सफर

Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
zoom airlines launched in india

छोटे शहरों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने के उद्देश्य से देश में एक नई एयरलाइंस ने रविवार को दस्तक दे दी है। जूम एयर के नाम से लांच हुई इस सर्विस की पहली उड़ान को नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


यह एयरलाइन अपने 50 सीटर वाले विमान से देश के सभी छोटे-बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगी। 

जूम एयर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि वो दिल्ली को देश के अन्य शहरों जैसे कि कुल्लू, धर्मशाला, जोरहट, दीमापुर, दुर्गापुर, रांची, लखनऊ, शिलांग, कोलकाता, औरंगाबाद आदि को पहले चरण में जोड़ेगा। इसके बाद अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

इन शहरों को आपस में जोड़ेगा जूम एयर

zoom airlines launched in india

जूम एयर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि वो दिल्ली को देश के अन्य शहरों जैसे कि कुल्लू, धर्मशाला, जोरहट, दीमापुर, दुर्गापुर, रांची, लखनऊ, शिलांग, कोलकाता, औरंगाबाद आदि को पहले चरण में जोड़ेगा। इसके बाद अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा।

हजार रुपये में जमशेदपुर से कोलकाता की हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। जल्द ही यह सुविधा दिल्ली तक बढ़ाई जाएगी। जमशेदपुर से विमान सेवा शुरू करने के लिए जूम एयर को डीजीसीए से अनुमति मिल चुकी है। जमशेदपुर में जूम एयर मार्च माह में विमान सेवा शुरू करने वाली है।

दुर्गापुर से मिलेगी दिल्ली, कोलकाता की सीधी फ्लाइट

जूम एयर 50 सीटों वाले जेट एयरक्राफ्ट-200 से इसकी शुरुआत करेगी। जूम एयर के अधिकारियों की मानें तो पहले चरण में दिल्ली-कोलकाता-दुर्गापुर-दिल्ली की सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। 

फिर इस रूट में दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-बनारस रूट पर भी सेवा शुरू होगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सर्विस उड़ान के तहत जमशेदपुर को पहले कोलकाता से फिर दिल्ली और अन्य शहरों से जोड़े जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed