एनपीएस में तगड़ा रिटर्न के साथ ऐसे सुरक्षित रहता है आपका पैसा, पिछले साल 12-17 फीसदी तक दिया लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चाहते हैं कि तगड़ा रिटर्न देने के साथ आपका पैसा सुरक्षित रहे तो राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) बेहतर विकल्प हो सकता है। खास बात है कि इसमें रिटायरमेंट के बाद आपको नियमित आय भी मिलती रहेगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना इक्विटी, प्रेफरेंशियल शेयर और सरकारी बॉन्ड में निवेश के जरिए एनपीएस ने एक साल में करीब काफी बेहतर रिटर्न दिया है।
12-17 फीसदी तक रिटर्न दिया है एनपीएस ने पिछले साल
एनपीएस ग्राहकों को इक्विटी से एक साल में करीब 12.5-17 फीसदी तक रिटर्न मिला है। प्रेफरेंशियल शेयर ने 12-14 फीसदी मुनाफा दिया है, जबकि सरकारी बॉन्ड में निवेश के जरिए एनपीएस ग्राहकों ने 10-15 फीसदी तक रिटर्न कमाया है।
पीएफआरडीए की निगरानी के कारण सुरक्षित रहती है आपकी पूंजी
जहां तक सुरक्षा की बात है तो एनपीएस को पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की निगरानी में चलाया जाता है। इस कारण आपका पैसा पूरी सुरक्षित रहता है। इसमें मैच्योरिटी (60 साल) के बाद आप 60 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इस पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा।
रिटायरमेंट पास आने पर बढ़ती जाती है सुरक्षा
रिटायरमेंट जैसे-जैसे नजदीक आती है, आपके पैसे की सुरक्षा बढ़ती जाती है क्योंकि सरकारी बॉन्ड में निवेश का हिस्सा बढ़ता जाता है। रिटायरमेंट के समय आपका कुल निवेश सुरक्षित हो जाता है।
उम्र/निवेश हिस्सा इक्विटी प्रेफरेंशियल शेयर सरकारी बॉन्ड
- 35 साल 75 फीसदी 10 फीसदी 15 फीसदी
- 40 साल 55 फीसदी 15 फीसदी 30 फीसदी
- 45 साल 35 फीसदी 20 फीसदी 45 फीसदी
- 50 साल 20 फीसदी 20 फीसदी 60 फीसदी
- 55 साल 15 फीसदी 10 फीसदी 75 फीसदी
टैक्स छूट का लाभ
एनपीएस में ग्राहकों को टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। इसमें आयकर कानून की धारा सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये से अलग 50,000 रुपये की और छूट ले सकते हैं। इस तरह एनपीएस में निवेश कर आप आयकर में 2 लाख रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
योजना में ये खामियां भी
लंबी लॉकइन अवधि
एनपीएस में अगर आप 35 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो इसे अगले 25 साल तक निकाल नहीं सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में जैसे बच्चों की उच्च शिक्षा एवं शादी, कोरोना महामारी के इलाज के लिए ही कुल निवेश का सिर्फ 25 फीसदी तक निकाल सकते हैं।
नहीं मिलेगी टैक्स छूट
अगर निवेशक रिटायरमेंट की उम्र 60 साल तक पहुंच जाता है तो उसे कुल फंड का 40 फीसदी कम मुनाफा वाला योजनाओं में निवेश करना होगा, जिस पर टैक्स छूट नहीं मिलेगी। अगर आप रिटायरमेंट उम्र से पहले निकासी करते हैं तो 80 फीसदी फंड का इस्तेमाल एन्युटी खरीदने में करना होगा। यह भी टैक्स के दायरे में होगा।
रिटायरमेंट प्लान के लिए बेहतर विकल्प
एनपीएस रिटायरमेंट प्लान के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें आपके पैसे की सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिलता है। अब तो इसमें अलग-अलग नॉमिनी का भी विकल्प है। यानी एनपीएस टीयर-1 और टीयर-1 खाते के लिए आप चाहें तो अलग-अलग नॉमिनी बना सकते हैं। - मनोज जैन, निवेश सलाहकार