फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Will begin in October, flights from Jaipur to Singapore

अक्तूबर में शुरू होगी जयपुर से सिंगापुर उड़ान सेवा

Thu, 01 Sep 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Will begin in October, flights from Jaipur to Singapore
स्कूट

सिंगापुर एयरलाइंस समूह की किफायती विमानन कंपनी, स्कूट 2 अक्तूबर को जयपुर से सिंगापुर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने वाली है। इस उड़ान सेवा के लिए कंपनी ने बृहस्पतिवार को शानदार ऑफरों और किरायों की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को अच्छी सेवाएं व तेज रफ्तार सफर देना है। स्कूट के कंट्री हेड इंडिया, भरत महादेवन ने कहा कि कंपनी जयपुर से उड़ान के साथ भारत में अपना परिचालन बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन


सिंगापुर एयरलाइन समूह जयपुर से सिंगापुर और मेलबर्न, सिडनी, हांगकांग और बैंकॉक जैसे अन्य स्थलों के लिए किफायती किरायों की पेशकश करेगा। किराए 4,699 रुपये से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किरायों में पर्याप्त ऑफर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यात्रियों को कम खर्च में शानदार सफर का अनुभव प्राप्त होगा। टिकटों की बिक्री 1 सितंबर से शुरू हुई है जो 11 सितंबर, 2016 तक चलेगी।

स्कूट ने इस साल मई में चेन्नई से अमृतसर की उड़ान के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू किया था और इसकी सेवाओं को सराहा गया था। जून 2012 से शुरू हुई स्कूट अब तक कुल 70 लाख लोगों को यात्रा करा चुकी है।


अपने बेड़े में सभी 787 ड्रीमलाइनर रखने वाली यह दुनिया की पहली विमानन कंपनी है। स्कूट ऑन-बोर्ड वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी, इन-सीट पावर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। एयरलांइस रेटिंग्स डॉट कॉम ने स्कूट को 2015-16 की सबसे अच्छी किफायती विमानन कंपनी (एशिया पैसेफिक) चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed