{"_id":"60481da30e7ba158011078d2","slug":"vehicle-sector-picks-up-with-the-economy-sales-up-10-59-percent-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी में 10.59 प्रतिशत बढ़ी बिक्री","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
वाहन क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी में 10.59 प्रतिशत बढ़ी बिक्री
Wed, 10 Mar 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
car sector
- फोटो : Autokope
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ वाहन क्षेत्र ने भी रफ्तार पकड़ ली है। फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 10.59 प्रतिशत तेजी आई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने मंगलवार को बताया कि देशभर में डीलर्स ने फरवरी में 2,54,058 गाड़ियां बेचीं।
विज्ञापन
फरवरी, 2020 में 2,29,734 यात्री वाहन बिके थे। फाडा ने देशभर के 1,274 आरटीओ से जुटाए आंकड़ों के आधार पर बताया कि फरवरी में वाहन बाजार को बड़ी तेजी मिली।
विज्ञापन
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी के अनुसार, यात्री वाहन बिक्री में दहाई अंक की तेजी के बावजूद ग्राहकों तक उम्मीद से कम आपूर्ति हुई। सेमीकंडक्टर की कमी से कंपनियां मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रही हैं, जिससे डीलर भी ग्राहकों को समय पर डिलीवरी नहीं कर पा रहे। इससे 50 प्रतिशत डीलर्स की बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई।
विज्ञापन
सरकार ने सेमीकंडक्टर उत्पादक देशों से बातचीत शुरू की है, जिससे मार्च में पंजीकरण और बढ़ने का अनुमान है। गुलाटी ने बताया कि फरवरी में भले ही बिक्री बढ़ी हो, लेकिन दोपहिया व अन्य श्रेणी के वाहनों की बिक्री घटी है। इससे कुल बिक्री 13.43 फीसदी गिरकर 14,99,036 वाहन रही।
टाटा मोटर्स : सालाना आधार पर बिक्री में 119 फीसदी उछाल दिखा और कुल बाजार हिस्सेदारी 5 फीसदी से बढ़कर 8.8 फीसदी पहुंच गई। फरवरी में 9 साल की सबसे ज्यादा बिक्री रही।
मारुति : सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बिक्री बढ़ी, लेकिन बाजार हिस्सेदारी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मारुति का बाजार 53.5 प्रतिशत गिरकर 46.9 प्रतिशत पर आ गया है।
महिंद्रा : फरवरी में पिछले साल के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेची और बाजार हिस्सेदारी भी 6.4 फीसदी पहुंच गई है।
ह्यूंडई : कंपनी की बिक्री में 12 प्रतिशत का उछाल आया और बाजार हिस्सेदारी 16.7 प्रतिशत रही।