{"_id":"5c1acb54bdec2256b73ee787","slug":"us-federal-reserve-raises-key-interest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस फेडरल रिजर्व ने कर्ज की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
यूएस फेडरल रिजर्व ने कर्ज की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
Thu, 20 Dec 2018 04:21 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Dec 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक में आखिरकार वही फैसला हुआ जिसके आसार थे। यूएस फेडरल रिजर्व ने कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए इसमें 0.25% का इजाफा किया है। जो अब बढ़कर 2.25% से 2.5% हो गया है। पहले से ही अनुमान था कि अमेरिका में ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 साल की बॉन्ड यील्ड में कमी आई है।
विज्ञापन
AFP news agency : US Federal Reserve raises key interest rate to 2.25-2.5%
— ANI (@ANI) December 19, 2018
विज्ञापन
हालांकि फेडरल रिजर्व की राय है कि इकोनॉमी में ग्रोथ की रफ्तार अच्छी है और महंगाई लक्ष्य के करीब। लेकिन अमरेकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की आलोचना की। उन्होंने इस फैसले से पहले अपने एक ट्वीट में लिखा था कि डॉलर मजबूत है और महंगाई काबू में है फिर भी फेडरल रिजर्व दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है।
विज्ञापन
