{"_id":"5d4240678ebc3e6cf231a810","slug":"us-federal-cuts-key-policy-rate-by-25-bps-the-first-reduction-in-more-than-a-decade","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस फेडरल रिजर्व ने 2008 के बाद पहली बार लिया ब्याज दरों में बड़ी कटौती का फैसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
यूएस फेडरल रिजर्व ने 2008 के बाद पहली बार लिया ब्याज दरों में बड़ी कटौती का फैसला
Thu, 01 Aug 2019 06:59 AM IST
Nilesh Kumar
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
US Federal
- फोटो : Social Media
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में भारी कटौती की। वैश्विक अर्थव्यवस्था और मौन मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए दर में बड़ी कटौती की गई है। यह कटौती पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। फेडरल ने कर्ज लेने की लागत को जरुरत पड़ने पर और कम करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
फेडरल की बैठक से पहले वित्तीय बाजारों में पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि तिमाही-प्रतिशत-दर में बड़ी कटौती की जाएगी, जैसे कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने रातों रात कर्ज दर को 2.00 फीसदी से 2.25 फीसदी तक कम कर दिया था।
विज्ञापन
अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक के संपन्न होने पर फेडरल ने एक बयान में कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण के साथ-साथ मौन मुद्रास्फीति के दबावों के लिए वैश्विक विकास को देखते हुए दरों में कटौती करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
फेडरल ने यह भी कहा कि इसकी मॉनिटरिंग जारी रहेगी। देखा जाएगा कि यह अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित कर रहा है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था का विस्तार बनाए रखने को यह कितना उपयुक्त होगा।
