फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 120 firms and companies of Kanpur are under scrutiny, due to tax evasion, everyone will have GST audit

यूपी: कानपुर की 120 फर्में व कंपनियां जांच के दायरे में, टैक्स चोरी की वजह से सभी का होगा जीएसटी ऑडिट

Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
UP: 120 firms and companies of Kanpur are under scrutiny, due to tax evasion, everyone will have GST audit
टैक्स - फोटो : pixabay
टैक्स चोरी, बैंक फ्रॉड और अन्य तरह की हेराफेरी में शामिल रहीं कुछ कंपनियों की वजह से राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने कानपुर जोन के 120 कारोबारियों का जीएसटी ऑडिट कराने का फैसला लिया है। यह ऑडिट एक जुलाई 2017 से दो वर्षों का होगा।
विज्ञापन


यानी वित्तीय वर्ष 2017-18 व 2018-19 का हिसाब किताब शामिल रहेगा। जिन कंपनियों और फर्मों का जीएसटी ऑडिट होना है, उनमें बैंकों का 7200 करोड़ रुपये डुबाने वाले डॉ. एमपी अग्रवाल की कंपनी श्रीलक्ष्मी कॉटसिन और करीब 4000 करोड़ का बैंक फ्रॉड करने वाले हीरा कारोबारी उदय देसाई की कंपनी फ्रॉस्ट इंटरनेशनल भी शामिल है।
विज्ञापन


इनके अलावा वर्ष 2018 में तत्कालीन सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसार चंद को रिश्वत देने के मामले में फंसी कंपनी शिशु शोप एंड प्राइवेट लिमिटेड भी जांच के दायरे में है। इन कंपनियों ने जीएसटी की भारी भरकम चोरी की है। विभाग को शक है कि कहीं अन्य कंपनियां भी तो इसी तरह का खेल नहीं कर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा बहुत जल्द ही कंपनियों और फर्मों के प्रतिनिधि जीएसटी में हुई खरीद, बिक्री और टैक्स जमा करने के सबूत के साथ तलब किए जाएंगे। स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने जीएसटी ऑडिट के लिए प्रदेश के सभी जोन के 60-60 फर्मों और कंपनियों को चिह्नित किया है। यहां दोनों जोन मिलाकर कुल 120 कारोबारियों को चिह्नित किया गया है। 


ये हैं फर्में 
फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड, श्रीलक्ष्मी कॉटसिन, शिशु शोप एंड प्राइवेट लिमिटेड, माई कार लिमिटेड, कड़क फैमिली, तिरुबाला इंटरनेशनल, तिरुबाला एक्सपोर्ट, एसबी कार, कानपुर एडिबल प्राइवेट लिमिटेड, बांके बिहारी प्लाई इंडस्ट्री, एप्साइलोन पब्लिसिंग हाउस, मैसर्स आरके इंटरनेशनल, मिर्जा इंटरनेशनल, यूपीएसआईसी, हंस मेटल लिमिटेड, जैजसन्स एक्सपोर्ट लिमिटेड, एके हैवी इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग वर्क्स, सम्राट कार, सोसाइटी मोटर, आगरा हाउस आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed