{"_id":"5f38d5f28ebc3e61e34d658f","slug":"union-minister-nitin-gadkari-at-swavlamban-e-summit-said-will-generate-five-crore-jobs-in-msme","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME सेक्टर के तहत पांच साल में पैदा होंगी पांच करोड़ नौकरियां, नितिन गडकरी ने किया एलान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
MSME सेक्टर के तहत पांच साल में पैदा होंगी पांच करोड़ नौकरियां, नितिन गडकरी ने किया एलान
Sun, 16 Aug 2020 12:15 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 16 Aug 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस का असर सबसे ज्यादा देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अर्थव्यवस्थी की रफ्तार को बूस्ट करने के लिए कृषि सेक्टर अपना योगदान दे रहा है लेकिन सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले एमएसएमई सेक्टर से उम्मीदें ज्यादा हैं। स्वावलंबन ई-समिट 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया है अगले पांच साल में इस सेक्टर में पांच करोड़ नौकरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश के विकास में हमारे एमएमएमई सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है, अभी जीडीपी ग्रोथ रेट में से 30 फीसदी आय एमएसएमई से आती है। उन्होंने कहा कि देश का 48 फीसदी निर्यात एमएसएमई का है और अभी तक हमने इस सेक्टर के तहत 11 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं।
विज्ञापन
मेरा विश्वास और विचार है कि हम आने वाले 5 साल में इसे बढ़ाकर कम से कम 30 प्रतिशत ग्रोथ रेट को 50 प्रतिशत, 48 प्रतिशत निर्यात को 60 प्रतिशत करें और 5 करोड़ नई नौकरियां पैदा करें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी https://t.co/FUSfYD0gPJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2020
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मेरा विश्वास और विचार है कि हम आने वाले पांच साल में इसे बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी ग्रोथ रेट को 50 फीसदी और 48 फीसदी निर्यात को 60 फीसदी करें देंगे। इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर के तहत पांच करोड़ नई नौकरियां पैदा करने पर जोर देंगे।
अगर अपंजीकृत उद्यम एमएसएमई का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रो उद्योग के तहत खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता होगी। ऐसे लोगों को पंजीकृत के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों से मदद की आवश्यकता है।