फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   union budget 2020 announcements for Sports, only 50 crore increased

खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि घटी, खेल बजट में भी सिर्फ 50 करोड़ की बढ़ोतरी 

Sat, 01 Feb 2020 08:16 PM IST
अमित कुमार बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
union budget 2020 announcements for Sports, only 50 crore increased
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलों का बजट पिछले साल की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार बजट से खिलाड़ियों को भी बड़ा झटका लगा है। उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी कमी की गई हैं 

विज्ञापन
  • खेल मंत्रालय को 2826.92 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जबकि वर्ष 2019-20 के संशोधित बजट में यह आवंटन 2776.92 करोड़ रुपये था। 
  • विज्ञापन
  • खेलो इंडिया का बजट 312.42 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। वर्ष 2019-20 में यह बजट करोड़ रुपये था। इस बढ़ाकर 890.42 करोड़ रुपये किया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और पुरस्कार की राशि पिछले साल की तुलना में काफी कम कर दी गई है। यह राशि 496 करोड़ रुपये से घटाकर 372 करोड़ रुपये कर दी गई है। 
  • भारतीय खेल प्राधिकरण का बजट भी 615 करोड़ रुपये से घटा कर 500 करोड़ कर दिया गया है। 
  • पिछले साल भी साई स्टेडियम के मरम्मत कार्यों का बजट 96 करोड़ से घटाकर 75 करोड़ कर दिया गया था। 
  • खिलाड़ियों के नेशनल वेलफेयर फंड के बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी उसका बजट 2 करोड़ रखा गया है। 
  • जम्मू कश्मीर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का बजट इस भी 50 करोड़ रखा गया है। 
  • लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन को पिछली बार की तुलना में 5 करोड़ ज्यादा मिले हैं और उसका कुल बजट 55 करोड़ हो गया है। 

साइंस एंड रिसर्च सेंटर को तरजीह

खेलो इंडिया के अलावा खेल मंत्रालय ने खेलों के बजट में नई दिल्ली स्थित इंदिरागांधी स्टेडियम में बनाए जाने वाले नेशनल सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च को प्रमुखता से जगह दी है। इस शोध संस्थान के लिए 75 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं जो पिछले वर्ष के मुकाबले 50 करोड़ अधिक हैं। 

साई और खेल संघों के पल्ले खास नहीं

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हिस्से में 500 करोड़ और खेल संघों के खाते में 245 करोड़ रुपये आए हैं। हालांकि इस साल के संशोधित बजट में साई के हिस्से में 615 करोड़ और खेल संघों के हिस्से में संशोधित बजट में 300.85 करोड़ आए थे। ऐसे में खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए जिम्मेदार साई और खेल संघों के पल्ले खास कुछ नहीं पड़ा।

एनडीटीएल का बजट घटा

इस बार के बजट में वाडा से प्रतिबंधित एनडीटीएल को नुकसान उठाना पड़ा है। उसका बजट 7.5 करोड़ से 2.5 करोड़ कर दिया गया है। वहीं नाडा का बजट 7.5 से बढ़ाकर 12.5 करोड़ कर दिया गया है। इसका कारण ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों का डोप टेस्टिंग कतर की दोहा लैब से कराने के चलते बढ़ा हुआ खर्च है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed