फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Ukraine crisis, McDonald, Starbucks, Coke, Pepsi suspended business in Russia

रूस को बड़ा झटका: पेप्सी, कोक, मैकडॉनल्ड्स और स्टारबक्स ने निलंबित किया कारोबार, इन कंपनियों ने भी रोकीं सेवाएं

Wed, 09 Mar 2022 08:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मॉस्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मॉस्को/ कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Mar 2022 08:09 AM IST
सार

यूक्रेन में बढ़ते युद्ध संकट को देखते हुए मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक समेत कई बड़ी कंपनियों ने रूस में अस्थायी सेवा बंद कर दी है।

विज्ञापन
Ukraine crisis, McDonald, Starbucks, Coke, Pepsi suspended business in Russia
पेप्सी और कोकाकोला - फोटो : Social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 14वें दिन भी जंग जारी है। रूस को रोकने के लिए अमेरिका समेत कई बड़े देशों की कंपनियां वहां अपनी सेवा रोककर उसकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने की कोशिश में लग गई हैं। इसी क्रम में पेप्सी, कोक, मैकडॉनल्ड्स और स्टारबक्स ने भी कड़े कदम उठाते हुए वहां से अपनी सभी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष ने जारी किया बयान
मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस केम्पकिंस्की ने अपने कर्मचारियों को एक खुला पत्र लिखते हुए कहा कि हमारे मूल्यों का मतलब है कि हम यूक्रेन में सामने आने वाली अनावश्यक मानवीय पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी, जिन्होंने हमारे मैकडॉनल्ड्स ब्रांड में अपना दिल और आत्मा डाल दी है। केम्पकिंस्की ने कहा कि यह जानना असंभव है कि कंपनी अपने स्टोर को फिर से कब खोल पाएगी।
विज्ञापन


जानें कोक ने क्या कहा
कोका-कोला ने एक बयान में कहा कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं के प्रभाव को झेल रहे हैं। मानवता की रक्षा में योगदान के लिए हम रूस में अपने कारोबार को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं। हालांकि, कोक ने अपने कारोबार को  आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की। दरअसल, कोक के साझेदार, स्विट्जरलैंड स्थित कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कंपनी के पास रूस में 10 बॉटलिंग प्लांट हैं, जो इसका सबसे बड़ा बाजार है। कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कंपनी में कोक की 21 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक ने रोकी सेवाएं
पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक दोनों ने अपने रूसी कारोबार को आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की। न्यूयॉर्क के परचेज में स्थित पेप्सी ने कहा कि वह रूस में पेय पदार्थों की बिक्री को निलंबित कर देगी। हमारी कंपनी किसी भी पूंजी निवेश और प्रचार गतिविधियों को भी रोकेगी।

कॉफी चेन स्टारबक्स ने भी समेटा अपना बिजनेस 
कॉफी श्रृंखला स्टारबक्स ने मंगलवार को कहा कि वह रूस में अपनी सेवाएं रोक देगी। स्टारबक्स ने भी यह फैसला रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर ही लिया है। रूस में स्टारबक्स के 130 से अधिक स्टोर हैं। फर्म ने कहा कि हमने सभी स्टारबक्स उत्पादों के शिपमेंट सहित रूस में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित करने का फैसला किया है।

स्टारबक्स के सीईओ केविन जॉनसन ने लिखा है कि इसका लाइसेंस प्राप्त भागीदार स्टोर के संचालन को तुरंत रोकने के लिए सहमत हो गया है और रूस में लगभग 2,000 भागीदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा जो अपनी आजीविका के लिए स्टारबक्स पर निर्भर हैं।

टेक दिग्गज एपल ने लगाई रोक
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी आईफोन निर्माता एपल ने भी बीते दिनों रूस के खिलाफ कदम उठाते हुए रूसी बाजारों में अपने सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी। दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में कहा गया कि कंपनी ने उत्पादों की बिक्री के साथ ही एपल पे और दूसरी सेवाओं को भी सीमित कर दिया है। इसे रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एपल ने जोर देकर कहा कि कंपनी उन सभी लोगों के साथ है जो हिंसा से पीड़ित हैं। 


एडिडास ने उठाया बड़ा कदम
जर्मनी के स्पोर्ट्सवियर ब्रांड और दुनियाभर में मशहूर एडिडास ने रूस और युक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष के बीच बड़ा एलान किया है। इसके तहत एडिडास ने यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ प्रतिक्रिया में रूसी फुटबॉल महासंघ के साथ अपनी साझेदारी को निलंबित कर दिया है। जर्मन स्पोर्ट्सवियर दिग्गज ने 2008 से देश के किट निर्माता के रूप में काम शुरू किया, 2018 में अपने घरेलू विश्व कप के लिए शर्ट डिजाइन किया था। लेकिन पूर्वी यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण उन्होंने रूसी राष्ट्रीय टीम के साथ अपना समझौता रोक दिया है। एडिडास ने यूईएफए के प्रतिबंध के फैसले के बाद से घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed