फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Two companies of Sahara Group filed contempt petition against SEBI

सहारा समूह की दो कंपनियों ने सेबी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की

Thu, 03 Dec 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two companies of Sahara Group filed contempt petition against SEBI
सहारा इंडिया परिवार - फोटो : Twitter

सहारा समूह की दो कंपनियों ने बाज़ार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। दोनों कंपनियों का कहना है कि सेबी द्वारा उनसे 62602 करोड़ रुपए की मांग करना अवमानना ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को शरारतीपूर्ण तरीके से असफल करने का प्रयास भी है।

विज्ञापन


करीब 10 दिन पहले सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय और सहारा समूह की दो कंपनियां सहारा इंडिया रियल इस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) एवं सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) रकम जमा करने के अदालती आदेशों का लगातार उल्लंघन कर रही हैं। सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों को पूर्व अदालती आदेश के अनुसार 62602 करो? रुपए जमा करने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन



अब सहारा ग्रुप समूह की इन दोनों कंपनियों ने सेबी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा है कि सेबी द्वारा की गई मांग आठ फरवरी 2017 के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फिलहाल मूल राशि की बात की जा रही है। तब शीर्ष अदालत ने कहा था कि ब्याज का निपटारा बाद में किया जाएगा। यह जानते हुए भी सेबी द्वारा उनसे रुपए की मांग करना न्यायालय की अवमानना है।


इन दोनों कंपनियों ने अपनी याचिका में सेबी, उसके चेयरमैन अजय त्यागी व दो अन्य को प्रतिवादी बनाते हुए उन पर शीर्ष अदालत के कई आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed