{"_id":"5e57d9238ebc3ec988300fb5","slug":"traders-appealed-to-home-minister-and-lieutenant-governor-to-increase-security-of-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः व्यापारियों ने गृहमंत्री और एलजी को लिखा पत्र, की बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दिल्ली हिंसाः व्यापारियों ने गृहमंत्री और एलजी को लिखा पत्र, की बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Thu, 27 Feb 2020 08:28 PM IST
Vikas Kumar
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:28 PM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को देखते हुए व्यापारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा को देखते हुए व्यापारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। साथ ही जिन व्यापारियों की दुकानों को क्षति पहुंची है, उन्हें तत्काल मुआवजा देने व आसान किश्त पर ऋण देने की मांग की है, ताकि उनका व्यापार पटरी पर लौट सके। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को व्यापारियों ने पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की वजह से छोटे बाजारों से रौनक गायब है तो वहीं होलसेल बाजार में भी खरीदार नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिदिन अन्य राज्यों से पांच लाख के करीब व्यापारी सामान लेने पहुंचते हैं। त्योहारों के दौरान तो उनकी संख्या और अधिक बढ़ जाती है, लेकिन ये व्यापारी अब दिल्ली के बाजारों से गायब हैं।
विज्ञापन
कंफेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विपिन आहुजा ने कहा कि दिल्ली के शांतिपूर्ण वातावरण को खराब किया जा रहा है। उपराज्यपाल व्यापारियों एवं बाजारों की समुचित सुरक्षा के इंतजाम करें। जिन व्यापारियों की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं उन्हें रियायती दर पर सरकार आसान कर्ज दिलाए।
विज्ञापन