{"_id":"5a18ede44f1c1ba12d8b4823","slug":"tomatoes-onions-prices-hiked-in-delhi-vendors-says-it-is-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों पर महंगाई की मार, 80 रुपए किलो हुआ टमाटर, प्याज के भी बढ़े दाम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दिल्लीवालों पर महंगाई की मार, 80 रुपए किलो हुआ टमाटर, प्याज के भी बढ़े दाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
टमाटर-प्याज के दाम बढ़े
राजधानी दिल्ली में प्याज और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं, दुकानदारों ने इसके पीछे बारिश को वजह बताया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर 60 रुपए से 80 रुपए किलो के आसपास बिक रहे हैं। इसके साथ ही प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 6 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई दर, प्याज-टमाटर के दाम बने बड़ी वजह
विज्ञापन
बता दें कि नवंबर की शुरुआत में ही दाम बढ़ने की आशंका थी, जिसको लेकर दिल्ली सरकार चिंतित थी। सरकार ने इसके पीछे जमाखोरों को वजह बताया था और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी कही थी, लेकिन उससे भी दामों को बढ़ने से नहीं रोका जा सका।
विज्ञापन
खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह आजादपुर, ओखला, गाजीपुर और केशोपुर मंडी के औचक निरीक्षण पर जाएं, बाजारों पर भी नजर रखें, लेकिन उसका कोई खास फायदा हुआ नहीं।