{"_id":"58c8f18c4f1c1bb66032b1bc","slug":"to-stop-rising-value-of-rupees-against-dollar-rbi-came-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये की मजबूती पर रोक लगाने के लिए बीच में आया रिजर्व बैंक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रुपये की मजबूती पर रोक लगाने के लिए बीच में आया रिजर्व बैंक
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का असर लगातार शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। इस वजह से रुपया लगातार मजबूत हो रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को दखल देना पड़ा है। दरअसल, रुपये की मजबूती के चलते विदेशी निवेशक रुचि दिखा रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि मोदी सरकार रिफॉर्म्स के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रिजर्व बैंक ने सरकारी बैंकों की मदद से करंसी मार्केट में दखल दिया है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि करंसी मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव के दौरान रिजर्व बैंक दखल देता है।
विज्ञापन
साथ ही रिजर्व बैंक किसी खास लेवल का बचाव नहीं करता। दरअसल, मंगलवार को जब मार्केट खुली तो 16 महीने बाद रुपये में मजबूती दर्ज हुई। रुपये, डॉलर के मुकाबले 65.82 पर बंद हुआ। फिर बुधवार को भी कुछ यही हाल रहा। रुपया शुक्रवार को 66.61 पर बंद हुआ था। बता दें कि चार साल पहले 16 सितंबर को रुपये में एक दिन में आई मजबूती दर्ज की गई थी।
विज्ञापन