{"_id":"5927b1304f1c1b3f76535dce","slug":"to-counter-china-s-obor-india-japan-come-up-with-asia-africa-growth-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"OBOR को टक्कर देने के लिए भारत ने लॉन्च किया एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
OBOR को टक्कर देने के लिए भारत ने लॉन्च किया एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 26 May 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने गुरुवार को गुजरात में चल रहे अफ्रीकी विकास बैंक की बैठक में एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर को लॉन्च किया। भारत के इस पहल को चीन की महत्वाकांक्षी योजना वन बेल्ट वन रोड यानी ओबीओआर प्रोजेक्ट को टक्कर देने के लिए भारत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भारत का ये प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिन्जो आबे की संयुक्त दृष्टिकोण का परिणाम है। इस भारत-जापान सहयोग का लक्ष्य अफ्रीका में क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है, जो डिजिटल कनेक्टिविटी से परिपूर्ण हो।
विज्ञापन
इस परियोजना के अंतर्गत भारत और जापान साथ मिलकर अफ्रीका, ईरान, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम करने की योजना पर काम करेगा।
विज्ञापन
अफ्रीका के साथ भारत के विकास सहयोग का लंबा इतिहास रहा है और भारत ने कई अफ्रीकी ई-नेटवर्क जैसे अनूठे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए योगदान दिया है। भारतीय कंपनियों की अफ्रीका में स्थायी उपस्थिति हैं। एक्ज़िम बैंक विकास ऋण कार्यों को चलाने के लिए प्रमुख संगठन है।
इस मामले से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि सस्ती, उचित और अनुकूलनीय प्रौद्योगिकी प्रदान करने में भारत का नाम है। यह परियोजना निष्पादन और कई विकासशील देशों में तकनीकी क्षमताओं के निर्माण में भी काम कर रहा है।
गौरतलब है कि इस कॉरिडोर की घोषणा जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछले वर्ष नवंबर में जापान यात्रा के दौरान की थी।