{"_id":"588b4e914f1c1bde3bcf5cc1","slug":"these-are-the-expectation-of-girl-from-this-year-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2017: बच्चियों को उम्मीद घर के पास में बनेंगे नए स्कूल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बजट 2017: बच्चियों को उम्मीद घर के पास में बनेंगे नए स्कूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jan 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं जेटली अंकल से कहना चाहती हूं कि वो हम लड़कियों के लिए चलाई गई सुकन्या स्कीम में मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ाएं। अभी इस स्कीम पर इंटरेस्ट रेट 8.5 फीसदी मिल रहा है जिसको 10 फीसदी तक करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा लड़कियों के लिए स्पेशल बजट बनाना चाहिए ताकि उनके लिए और पैसा मिल सकें।
तीन साल पहले निर्भया फंड बना था, जिसका पैसा आज तक प्रयोग में नहीं लाया गया है। इस पैसे का उपयोग उन बहनों के लिए करना चाहिए जो शोषण का शिकार हुई हैं।
अभी बच्चियों के लिए पढ़ने के लिए स्कूलों की संख्या काफी कम है। कई बार हम बच्चियों को 5-10 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है, क्योंकि हमारे गांव में स्कूल नहीं है। बजट में स्कूल बनाने के लिए अलग से फंड की व्यवस्था करने की भी घोषणा होनी चाहिए।
विज्ञापन